Jodhpur DLSA Forms Cyber Crime Unit


जोधपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने ऑनलाइन ठगी और तकनीक आधारित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) जयपुर के निर्देशों की पालना में जोधपुर में ‘साइबर अपराध निवारण इकाई’ का गठन किया गया ह

.

यह इकाई ‘RSLSA (साइबर अपराध पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं) स्कीम, 2026’ के तहत पीड़ितों को विधिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस नवगठित इकाई का नेतृत्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा कर रहे हैं।

राजस्थान सरकार के अपर लोक अभियोजक मयंक रांकावत को भी नई कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान सरकार के अपर लोक अभियोजक मयंक रांकावत को भी नई कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्राधिकरण के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने बताया कि इकाई में चार अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इसमें राजस्थान सरकार के अपर लोक अभियोजक मयंक रांकावत के साथ-साथ अधिवक्ता रतनसिंह राजपुरोहित, जुगलकिशोर सेवग और सुनील पंवार को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस विशेष इकाई का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों का शिकार हुए व्यक्तियों को त्वरित कानूनी सहायता और सही विधिक परामर्श उपलब्ध कराना है। वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए यह इकाई पीड़ितों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बनेगी।

अपर लोक अभियोजक मयंक रांकावत ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा और सचिव डॉ. मनीष हरजाई का आभार व्यक्त किया है।

सर्व वैष्णव समाज सेवा संस्थान के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

सर्व वैष्णव समाज सेवा संस्थान के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

सर्व वैष्णव समाज सेवा संस्थान: भंवरलाल अध्यक्ष, मनीष रांकावत सचिव मनोनीत

जोधपुर के मंडोर स्थित खत्रियों की बगीची में सर्व वैष्णव समाज सेवा संस्थान के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बैठक में मौजूद समाज के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता का परिचय देते हुए सभी महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।

संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में भंवरलाल वैष्णव निंबा निंबड़ी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महावीर प्रसाद वैष्णव को सौंपी गई है। कार्यकारिणी के संचालन के लिए सचिव के अहम पद पर मनीष रांकावत मंडोर और वित्तीय प्रबंधन हेतु कोषाध्यक्ष के रूप में भंवरदास वैष्णव नागौरी बेरी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

इस टीम में उपाध्यक्ष पद का दायित्व दो लोगों- अंबादास वैष्णव (मंडोर) और हड़मानदास वैष्णव (मंडोर) को संयुक्त रूप से दिया गया है। इसी तरह, सह सचिव पद की जिम्मेदारी लक्ष्मीनारायण रांकावत को सौंपी गई है। इसके अलावा पुखराज वैष्णव (चाणक्य नगर) को सह कोषाध्यक्ष, रामपाल वैष्णव (पहाड़गंज) और मदनलाल वैष्णव (माता का थान) को संस्थान का संगठन मंत्री चुना गया है।

इसी तरह, लालदास टीलावत (चैनपुरा) और रामेश्वर वैष्णव (बालसमंद) को प्रचार मंत्री, बाबूदास वैष्णव (मंडोर) को व्यवस्थापक, एडवोकेट धनराज वैष्णव को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए झूमरलाल वैष्णव (माता का थान), रामकिशोर (नांदड़ी), भंवरलाल वैष्णव (पहाड़गंज), प्रमेंद्र वैष्णव (चैनपुरा), त्रिलोकदासस (मगजी घाटी) और विकास वैष्णव (बासनी तंबोलिया) को सदस्य मनोनीत किया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *