नीमच में 10 काली फिल्म वाहनों पर कार्रवाई:नाबालिग चालकों के परिजन को चेतावनी दी, 44 चालान काटे




नीमच में सोमवार रात को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई हुई और नाबालिग बच्चों के गाड़ी चलाने पर उनके माता-पिता को जमकर फटकार लगाई गई। ट्रैफिक थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर और उनकी टीम ने शहर के मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी की। पुलिस ने उन गाड़ियों को रोका जिन पर काली फिल्म लगी थी। मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई और 10 चालकों से 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। नाबालिगों को गाड़ी देने पर परिजन को चेतावनी चेकिंग के दौरान कई बच्चे गाड़ियां चलाते मिले। पुलिस ने उनके माता-पिता को मौके पर बुलवाया और सख्त हिदायत दी कि बच्चों को वाहन न दें। पुलिस ने साफ किया कि अगली बार पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शाम तक टीम ने कुल 44 चालान काटे और 15,400 रुपए का जुर्माना वसूला। आगे भी जारी रहेगी सख्ती यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे शराब पीकर गाड़ी चलाने, स्टंट करने और बुलेट में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने से बचें, वरना सीधी कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *