अमृतसर में सड़क-हादसे के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप:युवक की मौत से भड़के परिजनों का अस्पताल के बाहर जोरदार हंगामा




अमृतसर में एक दर्दनाक हादसे के बाद युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, गांव बलगण निवासी 34 वर्षीय अवतार सिंह 1 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने जा रहे थे। रास्ते में गांव कोटला डूम के पास उनके मोटरसाइकिल की एक ऑटो के साथ टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत गांव बलगण के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि अवतार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें थी। इलाज में लापरवाही से युवक की हालत बिगड़ने का दावा परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने 4 अप्रैल को अवतार सिंह को समय से पहले छुट्टी दे दी, जबकि उनकी हालत ठीक नहीं थी। डॉक्टर ने समय-समय पर पटी (ड्रेसिंग) करवाने के लिए कहा था, और हम नियमित रूप से अस्पताल जाते रहे। लेकिन एक बार भी डॉक्टर ने सिर में लगे टांकों की ठीक से जांच नहीं की और यह नहीं देखा कि चोट कितनी गंभीर है। इस लापरवाही के कारण अवतार सिंह की मृत्यु हो गई। इस के चलते आज अवतार सिंह की मौत हो गई । मृतक के मामा तरलोक सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही अवतार सिंह की जान गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की ठीक से देखभाल नहीं की गई। अवतार सिंह दो छोटे बच्चों के पिता थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों के बुलावे पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, जांच शुरू सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस मौके SI जसप्रीत सिंह ने कहा कि संबंधित डॉक्टर को थाने ले जाकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। परिवार ने मांग की है कि दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *