सोनभद्र के विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु:मजार के दर्शन करने गए थे, 8 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बचाया




सोनभद्र के विजयगढ़ किला जंगल में रास्ता भटक गए वाराणसी और मिर्जापुर के 10 श्रद्धालुओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लगभग 6 से 8 घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 08:20 बजे सामने आई, जब पीआरवी को सूचना मिली। श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन के लिए गए थे और किले के पीछे मुख्य द्वार से जंगल के रास्ते लौटते समय रास्ता भटक गए। सूचना मिलते ही सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया के नेतृत्व में थाना पुलिस और पीआरवी 8507 की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम ने टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर का उपयोग करते हुए घने जंगल में तलाश की। लगातार 6 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित खोज निकाला। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। ये लोग भटके थे बरामद किए गए श्रद्धालुओं मे नेहाल अख्तर (39 वर्ष), पुत्र स्व0 अब्दुल कइयूम, निवासी थाना अदलहाट,मिर्जापुर, हनीफ (45 वर्ष), पुत्र गफ्फार, निवासी सिंधोरा बाजार, थाना सिंधोरा, वाराणसी, शाहीद (15 वर्ष), पुत्र सलीम, निवासी सिंधोरा,वाराणसी, फैज (14 वर्ष), पुत्र जमाल अख्तर, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, मिर्जापुर, समीर (16 वर्ष), पुत्र हनीफ, निवासी सिंधोरा, वाराणसी, सानिया (16 वर्ष), पुत्री सलीम, निवासी सिंधोरा,वाराणसी, मेहकन निशा (55 वर्ष),पत्नी स्व0 अब्दुल कयूम, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, मिर्जापुर, नसीमा खातून (35 वर्ष)पत्नी हनीफ, निवासी सिंधोरा,वाराणसी,राबीया बेगम (30 वर्ष), पत्नी नेहाल अख्तर, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट,मिर्जापुर, रुकसार (07 वर्ष), पुत्री नेहाल अख्तर, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट,मिर्जापुर शामिल थे। सोनभद्र पुलिस की अपील की कि जंगल या अपरिचित स्थानों पर जाते समय स्थानीय मार्गदर्शन अवश्य लें एवं समूह से अलग न हों,ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *