जबलपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा:एक महिला की मौत, बेटी बोली- हादसा नहीं, हत्या है; परिजनों ने थाना घेरा




जबलपुर में सोमवार रात करीब 10 बजे लम्हेटा बाइपास पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार बुजुर्ग सुरक्षित है। मौके पर तिलवारा थाना पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए ले गई। मृतका स्वरुपा झारिया (38), तिलवाराघाट की रहने वाली थी। उसे रात करीब 10 बजे कोकिला रिसोर्ट के मालिक अनिल पचौरी उसके घर से जबरन अपने साथ ले गया था। रात करीब 11 बजे मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल पर कॉल आया कि जल्दी से लम्हेटा बाइपास आ जाओ। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अनिल और उसका बेटा अभय पहले से मौजूद थे। स्वरुपा के बारे में पूछने पर बताया गया कि किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे करीब 50 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तिलवारा थाना का घेराव किया मंगलवार को पीएम होने के बाद परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर तिलवारा थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि घटना के बाद रात में पुलिस अनिल पचौरी को पकड़कर थाने लाई थी, लेकिन बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जानबूझकर उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि रात भर वह ठीक था और पैरों पर खड़ा था। परिजनों ने मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बेटी ने कहा, ये हादसा नहीं हत्या है मृतका की बड़ी बेटी खुशी झारिया ने आरोप लगाया कि मां की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि जब ट्रक ने टू व्हीलर को टक्कर मारी, तो सिर्फ मां की ही क्यों मौत हुई, अनिल पचौरी को क्यों कुछ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि चलती गाड़ी से मां को धक्का दिया गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई। हत्या का आरोप अनिल पचौरी और उसके बेटे पर लगाया गया है। अनिल पचौरी के यहां काम करती थी मृतका मृतका स्वरुपा झारिया करीब दो साल से अनिल पचौरी के यहां माली का काम करती थी। 6 महीने पहले उसने वहां जाना छोड़ दिया था, जिसके बाद से अनिल पचौरी लगातार उस पर काम करने का दबाव बना रहा था। पुलिस गंभिरता से जांच के आश्वान दिया। परिजनों का हंगामा देख तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि,पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि देर रात को अनिल पचौरी टू-व्हीलर से स्वारुपा को लेकर जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ। पति दीपक झारिया के शिकायत के बाद अनिल का फोन बंद आ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *