समस्तीपुर में दो लाख रुपए लूट का मामला निकला फर्जी:किराना कारोबारी के कमर में रखी पिस्टल से खुद लगी थी गोली, पुलिस को दी थी गलत जानकारी




समस्तीपुर में 2 दिन पहले मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में किराना कारोबारी को गोली मारकर दो लाख रुपए लूटने का मामला फर्जी निकला है। जख्मी शुभम कुमार को अपने ही कमर में रखी पिस्टल से अचानक गोली चलने के कारण बुलेट जांघ में लगी थी। शुभम ने इस मामले को लूट का रंग देने का प्रयास किया। इसकी मदद करने वाले हरपुर बोचहा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशान देही पर 50 पीस मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि 12 अप्रैल को शुभम ड्रग्स लिए हुए था और अवैध हथियार लेकर मोहिउद्दीन नगर से लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत भवन के पास कमर में रखी पिस्टल से गोली चल गई थी, जिससे वह जख्मी हो गया था। घटना के बाद उसने अपने दोस्त राजेश कुमार सिंह को फोन किया था। इसके बाद राजेश मौके पर पहुंचा था। जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने राजेश को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ की, तो राजेश ने बताया कि जब उसे शुभम की ओर से गोली लगने की सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंचा था। तो शुभम ने बताया था कि उसके पास रखे पिस्टल से गोली चल गई है। हालांकि घटनास्थल पर लोगों को उसने बताया कि मोटरसाइकिल से गिर जाने के कारण उसे चोट लगी है। उसके पास हीरोइन भी था जिसे एक पेड़ के पास छिपा दिया था। पुलिस ने हीरोइन को किया जब्त राजेश की निशानदेही पर हीरोइन बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान राजेश ने यह भी बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा था, तो शुभम ने कहा था कि वह लोगों को बताएं कि शुभम को गोली मारी गई है और उससे दो लाख रुपए लूट लिया गया है। बाद में राजेश की ओर से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। पुलिस के सामने भी शुभम ने बदमाशों की ओर से गोली मारने और 2 लाख रुपए लूटने का बयान दिया था। इसके साथ ही गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया था। जिससे उसकी दुश्मनी चल रही थी। लेकिन इस घटना में तीनों निर्दोष हैं। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अब शुभम पर ही उल्टी एफआईआर कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। अभी वह अपना उपचार करा रहा है। पुलिस प्रतिरक्षा में उसे रखा गया है। अस्पताल से रिलीज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *