पाली में मिलावट के शक में 27 टीन घी सीज:शादियों की सीजन में मिलावट के शक में कारवाई, सैंपल जांच के लिए भेजे




पाली जिले में शादियों को सीजन में मिलावटी घी की बिक्री के शक और लोगों की शिकायत पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने कई जगह जांच कर मिलावट के शक में घी के सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए लेब भेजा जाएगा। टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी व किराना दुकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध घी के नमूने लिए और 27 टीन को सीज किया। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि पाली के इंद्रा कॉलोनी स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का सैंपल लिया गया। वहीं, भीखाजी नगर कोसलाव स्थित शिव शक्ति किराना स्टोर पर कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी के शक में कृष्णा, सरस और अमूल ब्रांड के 4 सैंपल लिए गए तथा 27 टीन को नहीं बेचने की हिदायत दी। इसके अलावा भारत सरकार से प्राप्त शिकायत के आधार पर खिवाड़ा के विधाता सुपर मार्केट पर भी कार्रवाई की गई, जहां सरस से मिलते-जुलते चार ब्रांड के घी के नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिवाड़ा में श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित कई ब्रांड के घी के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *