पठानकोट का मलिकपुर चौक अब अंबेडकर चौक:मंत्री कटारूचक्क ने प्रतिमा का किया अनावरण; 40 लाख से पार्क का होगा सौंदर्यीकरण




पठानकोट के मलिकपुर स्थित गोल चौक पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डेरा स्वामी जगतगिरी के स्वामी गुरदीप गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और गुरदीप गिरी महाराज ने प्रतिमा का उद्घाटन किया और पुष्प अर्पित कर बाबा साहिब को नमन किया। वहीं घोषणा की कि आज से ये चौक बाबा साहिब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक से जाना जाएगा। समारोह के अंत में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी मनाई गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्क की खूबसूरती पर खर्च किए जाएंगे 40 लाख
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि आज पूरे विश्व में बाबा साहिब का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को हक दिलाने और महिलाओं की स्थिति सुधारने में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आदमपुर में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में करीब 40 लाख रुपये खर्च करके इस पार्क को और भी सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। स्वामी गुरदीप गिरी ने भी दी बधाई
स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने समस्त समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहिब के कार्यों के प्रति जागरूक करेगी। वहीं, डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने इसे पठानकोट के लिए एक नई पहचान बताया और लोगों से चौक की सुंदरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जिला वासियों को अंबेडकर जयंती और बैसाखी की शुभकामनाएं भी दीं। चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट भी हुए शामिल
समारोह में सौरभ बहल (चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट), पवन कुमार फौजी (हल्का संगठन प्रभारी), रोबिन कटारूचक्क, किरण कुमारी (जिला परिषद सदस्य), सतीश महेंद्रू (चेयरमैन हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक), सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *