कपूरथला में ब्यास में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत:बैसाखी पर नहाने के लिए आए, एक का पैर फिसला, बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूबा




कपूरथला में बैसाखी के अवसर पर ब्यास नदी पर नहाने के लिए पहुंचे चाचा-भतीजा व्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को गांव बुताला और चक्कोकी मंड के बीच हुआ, जहां दोनों युवक गांववासियों के साथ स्नान करने पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गांव से ट्रॉली में आए थे ग्रामीण मृतकों की पहचान गांव बुताला निवासी रमनदीप सिंह (22) पुत्र बूटा सिंह और गुरदेव सिंह (30) पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि बैसाखी पर्व के अवसर पर गांव से एक ट्रॉली भरकर लोग दरिया में स्नान के लिए पहुंचे थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान रमनदीप सिंह और उसका चाचा गुरदेव सिंह भी अन्य लोगों के साथ दरिया में नहा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया और दोनों तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरे इलाके में शोक का माहौल थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा थे। इस घटना के बाद गांव बुताला में शोक का माहौल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *