तरनतारन में एक घर से चोरों ने 80,000 रुपए नकद और चांदी के गहने चोरी कर लिए। बता दे कि यह घटना तब हुई जब परिवार अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गया हुआ था। राजन गुलाटी, जो गली धोबियान वाली, ज्ञान ढाबा के नजदीक रहते हैं, उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता गुलाटी एक सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। उनका एक बेटा न्यूजीलैंड में और दूसरा चंडीगढ़ में कार्यरत है। सूने मकान को बनाया निशाना गुलाटी दंपति 12 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अपने घर के कमरों और बाहरी गेट पर ताला लगाकर श्री दरबार साहिब, अमृतसर के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने रात वहीं बिताई। जब वे अमृतसर से तरनतारन स्थित अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि बाहरी दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर के कमरों की अलमारियों और बेड में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर 80,000 रुपए नकद, एक चांदी का गिलास, तीन चांदी के सिक्के और 25,000 रुपए कीमत का एक पुराने जमाने का चांदी का की-रिंग चुरा लिया। इस चोरी के संबंध में तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Source link