कटिहार में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद:जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट




कटिहार के कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र के मेहर मियां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही झड़प में बदल गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम शुरू होते ही दूसरे पक्ष को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। तनाव बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच ईंट, पत्थर, बांस और लाठी से मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। एक पक्ष जमीन पर अपना कब्जा होने का दावा करता है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन की रसीद कटवा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में एक पक्ष द्वारा चंदा एकत्र कर अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को तत्काल कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद और प्रतिमा स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। सीओ अनुपम कुमारी ने दोनों पक्षों के कागजात की जांच की है और उन्हें नोटिस जारी कर अंचल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *