मोगा में युवक पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार से किया वार, खेत से घर लौट रहा था, 3 नामजद, मिहना थाना क्षेत्र का मामला




मोगा जिले के मिहना थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला किया गया है। पुलिस ने पीड़ित विजय सिंह के बयान पर 3 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विजय सिंह, जो रामूवाला कलां गांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह घटना 26 मार्च को हुई थी। उस दिन वह गांव के सुखा सिंह के खेतों में सरसों की कटाई कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे काम खत्म करने के बाद, वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। धारदार हथियार से किया वार जब विजय सिंह रामूवाला कलां गांव के पास पहुंचे, तो वहां आकाशदीप सिंह उर्फ काश, अर्जन सिंह और चरणजीत सिंह अपने 5 अन्य साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। विजय सिंह के अनुसार, आकाशदीप सिंह और अर्जन सिंह के पास लोहे के पाइप थे, जबकि चरणजीत सिंह के पास बेसबॉल बैट था। अन्य अज्ञात हमलावरों के पास कृपाण और खंडे जैसे धारदार हथियार थे। आरोपी मौके से फरार सभी आरोपियों ने मिलकर विजय सिंह को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय सिंह को गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *