Bhopal Express Sogariya Halt | Train Diversions & Partial Cancellation


जोधपुर से जुड़ीं और बीकानेर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल को प्रभावित रहेगा। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के तकनीकी कार्य और कोटा स्टेशन पर चल रहे रि-डवलपमेंट कार्य के कारण रेलवे ने संचालन में आंशिक

.

जोधपुर-रेवाड़ी और हिसार-जोधपुर ट्रेन आंशिक रद्द

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण के तहत दूधवाखारा-हदयल-डोकवा-सादुलपुर के बीच तकनीकी कार्य प्रगति पर है। इसके चलते ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 15 अप्रैल को लोहारू-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर पैसेंजर 15 अप्रैल को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। यानी यह ट्रेन हिसार से रतनगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 4 घंटे की देरी से चलेगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार- तकनीकी कार्य के चलते ही ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर बुधवार को निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से जोधपुर से रवाना होगी।

सालासर और बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस का मार्ग बदला

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण दो प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा:

ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 से 28 अप्रैल तक रेवाड़ी-चूरू-रतनगढ़-डेगाना के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल तक चूरू-सादुलपुर-लोहारू-रेवाड़ी के स्थान पर बीकानेर-मेड़ता बाइपास-जयपुर-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेड़ता बाइपास, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण जोधपुर-भोपाल-जोधपुर ट्रेन का मार्ग आंशिक परिवर्तित किया गया है। बुधवार को यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी और इसके स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है-

ट्रेन संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर ट्रेन 15 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर चलेगी। यह सोगरिया स्टेशन पर रात 2:10 बजे पहुंचकर 2:20 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल ट्रेन 15 अप्रैल को गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया मार्ग से चलेगी। यह सोगरिया स्टेशन पर रात 11.30 बजे पहुंचेगी और 11.40 बजे रवाना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *