मोहाली में युवकों पर पिस्टल दिखाकर हमला:मारपीट के बाद हवाई फायरिंग, गाड़ी पर गोली चलाई; आरोपी फरार




मोहाली में देर रात कुछ युवकों के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सचिन (22), जो आदमपुर, चरखी दादरी (हरियाणा) का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह 7 अप्रैल 2026 को अपने दोस्त अरुण से मिलने खरड़ आया था। 10 अप्रैल की रात करीब 3:30 बजे, वह अपने दोस्तों के साथ मस्टैग सिटी, खरड़ में एक अन्य वाहन लेने पहुंचे थे। आरोपियों ने बंदूक दिखा कर मारपीट की पार्किंग में एक नशे में धुत युवक ने उनकी गाड़ी रोकी। उसने पिस्टल दिखाकर अरुण के बारे में पूछा और धमकी दी कि उसे बुलाओ, वरना गाड़ी में बैठो। कुछ ही देर बाद, आरोपी संगम अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने पीड़ित और उसके दोस्त के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से चले गए। लगभग 2-4 मिनट बाद, आरोपी दोबारा लौट आए। उन्हें देखकर पीड़ित और उसके साथी फ्लैट की सीढ़ियों में छिप गए। इस दौरान, आरोपियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की और एक गोली गाड़ी पर भी चलाई। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद, पीड़ित ने 112 हेल्पलाइन पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी संगम, अंजू और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों को पहचान सकता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *