जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते कल सुबह कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। करीब ढाई घंटे तक चलने वाली इस कटौती के बाद सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पहले से जरूरी काम निपटाने की अपील की है। बिजली विभाग के अनुसार 33/11 केवी सबस्टेशन सूरसागर-2 और कबीर नगर से जुड़े क्षेत्रों में यह शटडाउन लिया जा रहा है। सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक इन इलाकों में रहेगी कटौती सूरसागर-2 सबस्टेशन क्षेत्र: रेडियो फाटा, नूरंटिया, कालूराम जी बावड़ी, व्यापारियों का मोहल्ला, रकासनी, सिंधियों की गली, भाकरी बाईपास रोड, पुरानी भाकरी बास, नई भाकरी बास और भुजवातों का वास। कबीर नगर सबस्टेशन क्षेत्र: तुलसी कॉलोनी, कबीर नगर, मेघवाल बस्ती, रामबाग हरिजन बस्ती, रामदेव पेट्रोल पंप, PHED पंप, सूरजमल हॉस्पिटल, कुत्तों का बाड़ा और धर्मवातों का बास सहित आसपास के सभी क्षेत्र। बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य लाइनों और उपकरणों के सुचारू संचालन के लिए जरूरी है, जिससे भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं को रोका जा सके।
Source link