मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 112 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां और एक कार बरामद की गई। थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने चूहड़चक्क रोड पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने वरना कार सवार हरमिंदर पाल सिंह (निवासी गांव दौधर गरबी) को पकड़ा। उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 45 नशीली गोलियां मिलीं। इसी तरह, थाना मिहना के सहायक थानेदार नाहर सिंह ने गश्त के दौरान सुखदीप सिंह उर्फ बब्बू और करमजीत सिंह उर्फ काका (निवासी गांव रामूवाला कलां) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना बधनी से 2 आरोपी गिरफ्तार थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने भी कार्रवाई की। उन्होंने इकबाल सिंह उर्फ कवाली और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदू (निवासी राऊके कलां रोड, बधनी कलां) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 12 ग्राम हेरोइन और 45 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज सहायक थानेदार मोहकम सिंह के मुताबिक, सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने गश्त के दौरान संजू सिंह उर्फ राकेश सिंह (निघाहा रोड मोगा) और लक्की उर्फ लव (लाल सिंह रोड मोगा) को पकड़ा। इनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार बबली ने सुखमंदर सिंह (निवासी गांव मानुंके) को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में, थाना बाघा पुराना के हवलदार दिलप्रीत सिंह ने एक नाबालिग को 6 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
Source link