कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 1 एवं 2 एवं 4 आंशिक, बजाज नगर, नारायण विहार, जयश्री आवास, कमला उद्यान के पास पार्श्वनाथ कॉलोनी, वृंदावन विहार, श्रीनाथ नगर स्पेशल, मेपल पार्क, बजाज नगर और कृष्णा हाइट मल्टी के आसपास का क्षेत्र, पीएचईडी इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: लैंडमार्क क्राउन, लैंडमार्क एलन बिल्डिंग इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक:बजरंग नगर, वसुंधरा विहार, श्रीराम विहार, गायत्री विहार, गुलाब बाग इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक:सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन-धन सतगुरू आश्रम, शिवम एन्क्लेव, ज्ञान सरोवर-प्रथम, सत्यम एन्क्लेव, पाटन रोड, कृष्णा स्कूल के पास गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Source link