पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। आज 15 अप्रैल को मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री तापमान और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आज रात से मौसम बदलेगा उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर आसमान में करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम बनी हुई है, जिसकी गति लगभग 110 नॉट यानी करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। चार दिन इस तरह का मौसम रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक, वैसे तो आज शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को राज्य में कुछ जगह बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 को आंधी, तूफान और बिजली गर्जने का यलो अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं। तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते हैं कि 16 से 19 तारीख के बीच कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 17 और 18 तारीख को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं।
Source link