ब्यावर में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में, जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के पहले बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 17 अप्रैल तक चलेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्म लाल जाट और उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाशचन्द ने किया। मास्टर ट्रेनर्स तारा चन्द जांगिड़ और नेमी चन्द यादव ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया। यह फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के बाद देश की पहली डिजिटल जनगणना 16 मई से शुरू होगी।
जनगणना से पहले, 1 मई से 15 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य चलेगा। इस दौरान नागरिक स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, ताकि सटीक और व्यापक जनगणना सुनिश्चित की जा सके।
Source link