एक रात में दो किसानों के खेत से केबल चोरी:करौली के नारौली डांग में हो रही चोरी की घटनाओं से किसान परेशान




सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग में ट्यूबवेल से बिजली केबल चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो किसानों के खेतों से सैकड़ों फीट बिजली केबल काट ली, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ सिंचाई में भी बाधा आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने प्यारे लाल मीणा के खेत से लगभग 150 फीट और धारू गुर्जर के खेत से करीब 250 फीट ट्यूबवेल की बिजली केबल चुराई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों में रोष और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी वारदातें लगातार हो रही हैं। कई बार चोर केबल का बाहरी कवर हटाकर सिर्फ अंदर का तांबे का तार चुराते हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होता है। किसानों ने बताया कि इन चोरियों के कारण उन्हें सिंचाई कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार केबल बदलवाने में उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती इन घटनाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *