खन्ना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 44 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर और एसएसपी खन्ना के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को 12 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि खन्ना इलाके में कुछ लोग बड़े पैमाने पर आईपीएल सट्टेबाजी और ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। अवैध कारोबार में लंबे सय से सक्रिय सूचना के आधार पर, साइबर क्राइम थाना खन्ना के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार की टीम ने तुरंत मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि जांच के दौरान दिनेश छाबड़ा, उसके भाई करण छाबड़ा, महिंदर सिंह उर्फ राजा और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये सभी खन्ना के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे। मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले भी है केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी दिनेश छाबड़ा और नरेश कुमार के खिलाफ पहले भी जुआ एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कई बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर पैसों का लेन-देन करते थे। वे अंतरराष्ट्रीय ऐप्स के जरिए लोगों को आईपीएल मैचों पर दांव लगाने का लालच देकर ठगी करते थे। आरोपियों से पूछताछ में होंगे कई खुलासे खन्ना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़े सट्टा नेटवर्क का समय रहते भंडाफोड़ हो गया, जिससे कई लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।
Source link