जैसलमेर में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा:रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली; दूसरी कंपनी के 40 सिलेंडर जब्त, ई-केवाईसी पर भी नहीं मिला जवाब




जैसलमेर में गैस सप्लाई और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को रसद विभाग की टीम ने ‘श्री स्वांगियां इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक, पारेवर’ पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान स्टॉक में भारी अंतर और दूसरी कंपनी के सिलेंडर मिलने पर प्रशासन ने 40 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं। गोदाम में मिला दूसरी कंपनी का माल, स्टॉक रजिस्टर भी फेल जिला रसद अधिकारी (DSO) रामसिंह मीणा के नेतृत्व में हुई इस जांच में सामने आया कि एजेंसी के पास उपलब्ध स्टॉक और कागजों में दर्ज एंट्री मेल नहीं खा रही थी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की संख्या में विसंगति पाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इण्डेन की इस एजेंसी के गोदाम में HP कंपनी के 40 खाली घरेलू सिलेंडर रखे मिले, जिन्हें अवैध मानते हुए मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इन 3 पॉइंट में समझें पूरी गड़बड़ी उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं-प्रशासन प्रशासन ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के आधार पर नियमित सप्लाई मिलती रहेगी। “आमजन के हितों से खिलवाड़ और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”— रामसिंह मीणा, जिला रसद अधिकारी जांच टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई में जिला रसद अधिकारी के साथ प्रवर्तन अधिकारी मुरारी लाल और सहायक प्रोग्रामर गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। विभाग अब एजेंसी की पिछली सेल रिपोर्ट को भी खंगाल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *