बैतूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल है। इस बार कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। कक्षा 10वीं में आरडी पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ मालवीय ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद कनक उपाध्याय ने 97.4 प्रतिशत और एंजल दांगी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जहां सभी 81 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। अर्पित खंडेलवाल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सार्थक ने 95 प्रतिशत और यशार्थ पंडागरे ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी विद्यार्थी सफल लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी 280 विद्यार्थी भी परीक्षा में सफल रहे। यहां आजिंक्य पांडे ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि दिया मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत और श्रृष्टि सावले ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्री विनायकम् स्कूल का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। कक्षा 12वीं में कृतिक नागले ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतीक साहू (91.8%) और शुभ कटियार (90.4%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में अनुष्का साहू और वंश धोटे ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। कोमल मिश्रा (90.2%) दूसरे और तनिष्का वर्मा (85.6%) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं केंद्रीय विद्यालय बैतूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जहां परीक्षा में शामिल सभी 64 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। इस तरह जिले में इस बार के CBSE परिणामों ने विद्यार्थियों की मेहनत और स्कूलों की गुणवत्ता को दर्शाया है।
Source link