केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाई स्कूल के इस परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ जिले की सर्वोदय पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा साक्षी यादव ने 99% अंक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान रिया रंजन 97.2%, तृतीय स्थान प्रियांश यादव 95.6%, चतुर्थ स्थान आदित्य यादव एवं रानी सिंह 93.8%, पंचम स्थान आग्या सिंह 93.2%, षट्म स्थान निकिता तिवारी 93%, सप्तम् स्थान आर्या चौरसिया 92.6%, अष्ट्म स्थान पर शालिनी गौतम 91.6%, नवम स्थान पर प्रिया यादव 91.4% तथा दशम् स्थान पर नवनीत कुमार चौबे 91.2% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डॉक्टर बनना है सपना
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए छात्रा साक्षी यादव का कहना है कि नियमित 5 से 6 घंटे की तैयारी करती थी। साक्षी यादव का कहना है कि डॉक्टर बन के जनता की सेवा करना चाहती हूं। आज बहुत से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कम पैसे में बेहतर इलाज हो सके इसीलिए डॉक्टर बनना चाहती हूं। जिससे कि गरीबों को भी उच्च क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। वही सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में मेधावी छात्रा का कहना है कि सोशल मीडिया का यदि अच्छे तरीके से प्रयोग किया जाए तो हमारे लिए काफी लाभदायक है। अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देते हुए साक्षी यादव ने बताया कि निश्चित रूप से सभी के सहयोग से ही असफलता हासिल हो सकी है। पिता बोले नहीं थी इतने नंबर की उम्मीद
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए टॉपर साक्षी यादव के पिता डॉ अनिल यादव जो की होम्योपैथिक चिकित्सक है का कहना है कि बिटिया ने जितना नंबर हासिल किया है। इतनी हमें उम्मीद नहीं थी पर बेटी बहुत मेहनत करती थी। साक्षी यादव के पिता होम्योपैथिक चिकित्सक है जबकि मां प्रतिमा यादव गृहणी है। वही सर्वोदय कॉलेज के प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं दी।
Source link