रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार:दोनो अच्छे दोस्त थे, मजाक में हुआ था विवाद, 10 साल पुराने तमंचे से किया फायर




शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को 16 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरीखास गांव में हुई थी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके रिश्तेदार अजयभान ने की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजयभान ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे श्याम सुंदर और उसके बीच हंसी-मजाक के दौरान विवाद शुरू हुआ। श्याम सुंदर ने अजयभान पर तंज कसा, जिससे दोनों में बहस हो गई। हालांकि, यह विवाद उस समय शांत हो गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे विवाद फिर से बढ़ गया जब श्याम सुंदर ने अजयभान को गाली-गलौज की। अजयभान ने बताया कि उसने अपने पास रखे करीब दस साल पुराने तमंचे से श्याम सुंदर पर एक गोली चला दी। गोली श्याम सुंदर के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हुई मारपीट में श्याम सुंदर का भाई ब्रज मोहन भी घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, श्याम सुंदर अपने नाना विश्राम सिंह के घर बचपन से रहता था और अजयभान उसका रिश्तेदार होने के साथ-साथ अच्छा दोस्त भी था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजयभान और धनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है। शयाम सुंदर बचपन से नाना के घर रहे रहा था। उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। खेतीबाड़ी कर पत्नी शिखा, बेटी कृतिका और दो साल के बेटे कृष्णा का भरण पोषण करता था। श्याम सुंदर के नाम उसके नाना ने करीब बीस बीघा खेत किया था। इसी बात पर अजयभान उससे रंजिश मानने लगा था। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *