बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बिजरोल गांव के पास तीन तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बिजरोल गांव के समीप हुई। दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। पहले एक गाड़ी दूसरी से टकराई, फिर पीछे से आ रही तीसरी गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ियों में सवार दो बच्चों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों शौकीन और विपुल ने बताया कि गाड़ियों की अत्यधिक रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।
Source link