दरभंगा में सिपाही धर्मेन्द्र कुमार निलंबित:पैसे के लेन-देन का वीडियो वायरल, थानाध्यक्ष बोले- विभाग की छवि खराब हुई




दरभंगा के फेकला थाना CCTNS में पदस्थापित सिपाही संख्या-367 धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार की ओर से समर्पित रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर की गई है। फेकला थाना में कार्यरत सिपाही धर्मेन्द्र कुमार पर थाना परिसर में ही एक व्यक्ति से पैसे के लेन-देन का आरोप लगा है। मामले की जांच के दौरान वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में आरोपों की पुष्टि हुई। संबंधित सिपाही से पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। थानाध्यक्ष बोले- पुलिस की छवि खराब हुई थानाध्यक्ष ने अपने रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा कि इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। कार्रवाई से साफ संकेत दिया गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *