मधुबनी में 19 अप्रैल को होगा भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव:गंगासागर स्थान आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक




मधुबनी में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव समारोह 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के निधि चौक स्थित गंगासागर महंत परिसर में संपन्न होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को गंगासागर स्थान पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार झा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 200 परशुराम वंशजों ने भाग लिया। बैठक के दौरान 19 अप्रैल को होने वाले समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक का संचालन रामनरेश ठाकुर उर्फ चंदन ने किया। इस अवसर पर संजय पांडेय, शंकर झा, मनोज झा, अनुपम राजा, प्रवीण झा, मिथिलेश ठाकुर, डॉ. आर.एस. पांडेय, विजय दुबे, उपेन्द्र सिंह, ललन झा, जितेन्द्र झा बिरू, मनोज चौधरी, महेश सिंह, नवल किशोर झा (मुखिया), मोहन मिश्र, महंत रत्नेश्वर दास, मुकेश कुमार तिवारी, पप्पू सिंह, रविन्द्र राय, नवनीत कुमार और विजय ठाकुर फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *