CBSE 10th Result: Palis Nehal Bargujar Scores 98.4%



पाली में नेहल बड़गूजर के सीबीएसई 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक आने पर उसका मुंह मीठा करवाते हुए दादा-दादी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट बुधवार को जारी किया। पहली बार रिजल्ट अप्रैल में जारी किया गया है।

.

पाली के नेहल बड़गूजर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह दादा-दादी को अपना आदर्श मानती है। दोनों शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है। नेहल की मां शारदा भी प्राइवेट स्कूल में टीचर है। पिता राहुल बड़गूजर प्राइवेट जॉब करते है। नेहल के अच्छे अंक आने पर दादा-दादी और परिवार के सभी लोगों ने उसका मुंह मीठा करवाया माला पहनाकर बधाई दी।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई 10वीं सेशन-1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम

इस साल सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।

ऐप पर पब्लिश होंगी फोटो

दैनिक भास्कर ऐप पर इस रिजल्ट में 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो पब्लिश किए जाएंगे। पाली जिले के जिन स्टूडेंट्स के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं, वे मोबाइल नंबर 97838-19007पर भेज दें। इसमें छात्र का नाम, प्रतिशत जरूर लिखे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *