संगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्द




संगरूर के लहरागागा स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में OPD और IPD सेवाएं शुरू हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर कुमार गोयल ने इन सेवाओं का उद्घाटन किया। यह पहल पंजाब सरकार द्वारा लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के ऐतिहासिक फैसले का पहला कदम है। पहले खस्ताहाल स्थिति में रहे इस CHC का कायाकल्प किया गया है। अब यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे लहरागागा सहित 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों और कस्बों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

जनहित ट्रस्ट द्वारा मिलेगी सु​विधाएं कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ये मेडिकल सेवाएं जनहित ट्रस्ट की इकाई आचार्य विद्यानंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से अब इस क्षेत्र की पहचान सिर्फ संगरूर में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बनेगी। इस अवसर पर जनहित ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. धर्मपाल जैन, ट्रस्ट सदस्य डॉ. रजनीश जैन, एसडीएम राकेश प्रकाश गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर, नगर कौंसिल अध्यक्ष कांता गोयल, मंत्री के बेटे गौरव गोयल, ट्रेड विंग के चेयरमैन प्रिंस गर्ग और ओएसडी राकेश कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अगले साल मेडिकल कॉलेज भी शुरू होगा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस स्वास्थ्य संस्थान को किसी भी तरह से निजी हाथों में नहीं दिया जा रहा है। इलाके में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन पंजाब सरकार ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया और यहां मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाया। बरिंदर कुमार गोयल ने जानकारी दी कि अगले साल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही एमडी और एमएस की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों और कम से कम 440 बेड की प्रवेश क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *