बीजेपी दफ्तर के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे कर्मचारी:आउटसोर्स कर्मचारियों ने नियमितीकरण व वेतन वृद्धि को लेकर बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल को लिखी चिट्‌ठी




मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स, अस्थायी और अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे 28 अप्रैल 2026 को भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय के सामने सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह करेंगे। इस संबंध में ‘आउटसोर्स, अस्थायी, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा’ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं बताई हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के अनुसार, प्रदेश में बड़ी संख्या में कर्मचारी बेहद कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। कई विभागों में कर्मचारियों को मात्र 2 हजार से 8 हजार रुपए मासिक मिल रहे हैं, जो निर्धारित न्यूनतम वेतन (12,425 से 16,769 रुपए) से काफी कम है। 50 हजार से अधिक आवेदन, फिर भी कार्रवाई नहीं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक आवेदन सरकार को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय या समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने प्रदेश में बढ़ती आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। हजारों श्रमिकों की असमय मौत और आत्महत्याओं का हवाला दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *