Ludhiana ATM Fraud | 20K Cash Snatched, Accused Caught on CCTV


लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवाने आए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिरों ने मदद के बहाने 20 हजार रुपये कैश उड़ा लिए। हालांकि पीड़ित की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया जिसे पुलिस

.

मदद के बहाने लगाया चूना

राम बरन वर्मा जो स्क्रैप का काम करते हैं बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्यासपुरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे। उनके घर में खुशखबरी आई थी बहू ने बेटे को जन्म दिया था और वह अपनी बहन को शगुन के पैसे भेजने आए थे। राम बरन के हाथों में चोट लगी हुई थी जिसका फायदा उठाकर वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने लूट की।

बातों में उलझाकर जेब में डाले पैसे

पीड़ित ने बताया कि वह अक्सर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से पैसे जमा करवाते थे लेकिन इस बार इन दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने मशीन में कार्ड डालकर पैसे अंदर-बाहर करने का नाटक किया और पीड़ित से 20 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने राम बरन से कहा कि अभी पर्ची निकलेगी आप रुकिए। इसी दौरान वे पैसे लेकर भागने लगे।

एटीएम से पैसे निकाल जेब में रखे सीसीटीवी में कैद

एटीएम से पैसे निकाल जेब में रखे सीसीटीवी में कैद

CCTV में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना साफ नजर आ रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों आरोपी राम बरन को बातों में लगाकर उन्हें मशीन से पीछे धकेलते हैं और पैसे अपनी जेब में डालकर भागने की कोशिश करते हैं। भागते समय राम बरन ने शोर मचाया जिसके बाद एक आरोपी को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।

पैसे लेकर फरार हुए व्यक्ति सीसीटीवी में कैद

पैसे लेकर फरार हुए व्यक्ति सीसीटीवी में कैद

पुलिस कार्रवाई दूसरे साथी की तलाश जारी

शेरपुर चौकी पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं। फिलहाल पुलिस दूसरे फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके पैसे वापस दिलवाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *