दरभंगा में सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जश्न:बीजेपी विधायक-सांसद ने दी बधाई, बोले- बिहार में विकास का नया दौर शुरू होगा




दरभंगा जिला के बीजेपी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी है। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह बिहार के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। जनता को नए नेतृत्व से काफी अपेक्षाएं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम होगा। साथ ही युवाओं को रोजगार, किसानों के हितों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास का नया दौर शुरू होगा। उनके अनुभव का लाभ अब राज्य को मिलेगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
बिहार तेजी से विकास करेगा भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना समेत अन्य नेताओं ने भी सम्राट चौधरी को कर्मठ और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की नीतियों और राज्य सरकार के समन्वय से बिहार तेजी से विकास करेगा। मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुर सकरी बाजार में जिला प्रवक्ता रजनीश झा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़े गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बिहार को भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *