शहर की छोटी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक, आमजन की समस्याओं को आवाज देने वाले दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट का असर दिखने लगा है। जहां एक ओर सरकारी तंत्र की सुस्ती से लोग हफ्तों और महीनों से कचरे और सीवर की समस्या को झेल रहे हैं, वहीं सजग अधिकारियों
.
आज की बड़ी राहत पुरानी बस्ती और आमेर से आई, जहां महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया है। त्वरित कार्रवाई JEN संदीप मीणा ने करवाई है। जिन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में रोशनी बहाल की और आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने।
आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
गोपालपुरा क्षेत्र में कचरे की समस्या जयपुर शहर के गोपालपुरा क्षेत्र से नवीन ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। नवीन ने लिखा कि, 1 महीने पहले सीवर लाइन की साफ-सफाई की गई थी। जिसके बाद उससे निकला कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। तब से लेकर आज तक वो कचरा रोड पर ही पड़ा है। इसी के साथ नवीन ने बताया कि, 2 सालों से कॉलोनी में सफाई भी नहीं हो रही है।
गली में हमेशा जमा रहता है गंदगी और कचरा विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया के महादेव नगर से प्रताप ने बताया कि, रोड नंबर 17 की कॉलोनी में नालियों का निर्माण ठीक से नहीं हुआ है। जिसके कारण गली में हमेशा गंदगी और कचरा जमा रहता है। इस बारे में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
गली की रोड पर बह रहा गंदा पानी प्रताप नगर के सेक्टर 62 के शिवपुर रोड से कमलेश चौधरी ने लिखा कि, प्लॉट नंबर 6081 के सामने सीवर चैंबर लीक हो रहा है। जिससे सीवर का गंदा पानी गली की रोड पर आ रहा है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
छोटी चौपड़ इलाके में कचरे की समस्या छोटी चौपड़ के झलनियो के रास्ते से महेंद्र कुमार सैन ने पोस्ट कर बताया कि, गली की साफ-सफाई हुए एक हफ्ता होने वाला है और गली से कचरा नहीं उठाया गया है। जिसके कारण लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि, जल्दी ही क्षेत्र में साफ-सफाई करवाई जाए।
स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान आमेर के राजावतन चौक से मुकेश ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। मुकेश ने लिखा कि, क्षेत्र में रोड लाइट पिछले 3 महीनों से खराब पड़ी है। जिससे अंधेरा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइट को ठीक करवा दिया है।
पुरानी बस्ती में 7 दिन से बंद लाइट चालू चांदपोल, पुरानी बस्ती से मुकेश ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में 7 दिनों से रोड लाइट बंद थी। मामला सामने आने के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने संदीप मीणा पुरानी बस्ती, चांदपोल क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या के समाधान में संदीप मीणा (JEN) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवा दिया है। जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली है।
पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…