बिजनौर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर खतरनाक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर तलवार से प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। गर्दन पर तलवार रखकर नारियल फोड़ा वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर बैठा है, जिस पर नारियल रखा हुआ है। तीसरा युवक डंडे से उस नारियल को तेजी से मारकर काटता है। यह दृश्य देखकर वीडियो में मौजूद लोग हैरान रह गए। यह वीडियो बुधवार रात को वायरल हुआ और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन का बताया जा रहा है। जोकि बिजनौर का बताया गया है। अंबेडकर जयंती पर निकाली गई थी शोभायात्रा जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं और शोभायात्राएं निकाली गई थीं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है, जहां वे इस तरह के जोखिम भरे प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
Source link