लुधियाना में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने एस.एस.जैन सभा (रजि.) हैबोवाल कलां के सदस्यों के खिलाफ दान के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला? यह कार्रवाई एस.एस. जैन सभा के मौजूदा अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार संस्था के ही कुछ सदस्यों ने मिलीभगत कर लोगों से दान के नाम पर करीब 50 से 60 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। आरोप है कि यह राशि संस्था के खाते में जमा कराने की बजाय, आरोपियों ने इसे आपस में बांट लिया और संस्था के साथ विश्वासघात किया। इन लोगों पर हुई FIR पुलिस ने लंबी जांच के बाद पंकज जैन,राजीव जैन,विशाल जैन ,प्रवीण कुमार
को नामजद किया है प्रवीण कुमार जैन द्वारा दिसंबर 2025 में दी गई शिकायत की गहन जांच के बाद,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की इन धारा 406 (अमानत में ख्यानत)420 (धोखाधड़ी)464, 465, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज तैयार करना और उनका इस्तेमाल करना)120-B (आपराधिक साजिश रचना) धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Source link