करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परेड का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया। पुलिस लाइन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के तहत बुधवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
Source link