समस्तीपुर में 23वीं जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप:500 से अधिक बच्चे ले रहे भाग, 12-20 साल के प्रतिभागी अलग-अलग कैटेगरी में दिखाएंगे दम




समस्तीपुर में तीन दिवसीय 23वीं जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरूआत हो गई है। शहर के पटेल मैदान आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, सदर एसडीओ दिलीप कुमार और जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया इस प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 12 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागियों की अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। जिसमें बालक और बालिका वर्ग शामिल है। अंडर-12, 14, 16, 18 और अंडर 20 सीनियर बालक-बालिका वर्ग में बांटा गया है। समस्तीपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बना चुके हैं पहचान डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि इस खेल के माध्यम से जिले के युवा अपनी प्रतिभा निखार पाएंगे। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका मिलेगा। यहां से सिलेक्ट होकर वह राज्य और देश स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज खेल के क्षेत्र में बिहार ही नहीं समस्तीपुर के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं । एथलेटिक्स में भी बेहतर कर यहां के बच्चों को अपनी पहचान बनाने का मौका है। वह अपना जौहर दिखाकर अपनी पहचान स्थापित करें। बेहतर खेल दिखाएंगे बच्चे नगर निगम की मेयर अनीता राम ने कहा कि सभी बच्चों का लक्ष्य होता है कि वह अपने क्षेत्र में बेहतर करें। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता ऐसे बच्चों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। जहां बेहतर खेल दिखाकर अपना नाम रोशन कर सकेंगे। खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट खिलाड़ियों ने उद्घाटन सत्र के दौरान अपने-अपने प्रखंडों का बैनर लेकर मार्च पास्ट में भाग लिया। बच्चों में खेल को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ से लेकर 6 किलोमीटर की रेस भी शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *