बांसवाड़ा पुलिस की ओर से पुलिसकर्मियों के बच्चों, परिवार और जवानों के लिए पुलिस स्थापना दिवस की लाइब्रेरी तोहफे में दी है। यहां पुलिसकर्मियों के बच्चे कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। इससे पूर्व गुरुवार को शहर के दाहोद रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस जवानों की ओर से परेड की गई। कार्यक्रम में 54 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 20 लाख की लागत से बनी लाइब्रेरी, एसपी ने किया उद्घाटन इस हाईटेक लाइब्रेरी को 20 लाख की लागत से बनाया गया है। खास बात ये है कि ये लाइब्रेरी एयरकंडीशन है। इसके साथ ही 1 हजार से ज्यादा किताबें यहां रखी गई है। इसके अलावा 1 हजार और किताबें यहां रखी जाएगी। कॉम्पिटिशन के अलावा यहां पर महापुरुषों की जीवनी और नोवेल भी रखे गए है ताकि पुलिसकर्मी भी यहां बेहतर समय बीता सके। गुरुवार को इसका उद्घाटना एसपी सुधीर जोशी की ओर से किया गया।
एसपी ने ली परेड की सलामी, जवानों का बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम की शुरुआत परेड के साथ हुई। इसकी सलामी एसपी सुधीर जोशी ने ली। परेड के बाद एसपी जोशी ने जवानों को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि समाज सेवा में भी आगे रहना है।
54 पुलिसकर्मी तीन श्रेणियों में हुए पुरस्कृत समारोह में जिले के 54 पुलिस अधिकारियों और जवानों सम्मानित किया गया। इन्हें ‘उत्तम, सर्वोत्तम और अति उत्तम’ श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान एएसपी नरपत सिंह सहित जिले के तमाम थानाधिकारी और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता हुई एएसपी नरपत सिंह ने बताया कि औपचारिक समारोह के बाद मैदान पर पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों के बीच रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं 100 पुलिसकर्मियों ने ब्लड डोनेट भी किया।
Source link