हाथरस जंक्शन पर ट्रेन में मिला यात्री का शव:बेटा बोला पिता के साथ दिल्ली में हुई थी लूटपाट, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी




हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी 60 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेश कुमार पुत्र सीताराम, कर्बला गली नंबर 3, फिरोजाबाद के रहने वाले थे। वह हिमाचल में एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। परसों रात वह अपने घर आने के लिए किसी ट्रेन में सवार हुए थे। आज सुबह हाथरस से कला रेलवे स्टेशन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में उनका शव हाथरस जंक्शन पर मिला। जीआरपी ने थोड़ी देर में मृतक की पहचान कर उनके परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने प्रारंभिक तौर पर हादसे की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा मृतक के बेटे सनी कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके पिता के साथ कल दिल्ली में लूटपाट हुई थी। इस दौरान उनसे मोबाइल फोन और करीब 15,000 रुपये छीन लिए गए थे। इस घटना के बाद उनके पिता दूसरी ट्रेन में बैठकर आ रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *