135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर पकड़ाए:मैहर में लग्जरी XUV और बाइक से हो रही थी सप्लाई, पुलिस ने पकड़ा




मैहर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में एक लग्जरी XUV 500 कार और एक बाइक से कुल 135 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखिबर की सूचना पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी की टीम को बुधवार रात रीवा रोड सर्विस रोड से अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर एक XUV 500 कार (MP19 T 4346) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 9 कार्टूनों में भरी 81 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महेंद्र चौरसिया उर्फ बडकू (निवासी लालपुर, अमरपाटन) और राजीव पटेल उर्फ गुड्डू (निवासी हरदासपुर, मैहर) को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 60,750 रुपए और कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई गई है। राम मंदिर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने तस्कर को पकड़ा इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस ने बड़गैया रोड स्थित राम मंदिर के पास घेराबंदी की। वहां एक बाइक (MP19 ZL 1326) को रोककर तलाशी ली गई। बाइक से दो बोरियों में रखी 300 पाव (54 लीटर) शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र परौहा (निवासी ग्राम मडई) को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और शराब जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने कुल 135 लीटर शराब, एक कार और एक बाइक जब्त की, जिसका कुल मूल्य लगभग 9.71 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *