Digital Census 2027: Darbhanga DM Shares Details


पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी

दरभंगा में भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का प्रथम चरण – मकान सूचीकरण और मकानों की गणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में किया जाएगा।

.

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इतिहास में पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने परिवार की गणना (Self Enumeration) करने की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत जिले के नागरिक 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना काम पूरा करेंगे।

कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। स्वगणना के लिए स्मार्टफोन होना आवश्यक है। जिले में 18 ग्रामीण और 11 नगरीय चार्जों में कुल 7558 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में गणना कार्य के लिए 7558 प्रगणक और 1294 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रगणकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चल रहा है।

ऐसे करें स्वगणना जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिकों को se.census.gov.in वेबसाइट पर जाकर बिहार का चयन करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा। फिर भाषा का चयन करना होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

DM प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।

DM प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।

इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, जिला, पिन कोड, गांव या शहर की जानकारी दर्ज करनी होगी। स्क्रीन पर प्रदर्शित नक्शे में लाल मार्कर को अपने घर के सही स्थान पर सेट करना होगा। इसके बाद पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। सबमिट करने पर 11 अंकों का SE-ID जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है और प्रगणक के आने पर दिखाना होगा।

अधिकारियों को जागरूकता के लिए दिए आदेश

जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में भाग लेकर इस महत्वपूर्ण काम को सफल बनाएं। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें।

इस मौके पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदयको नारायण प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *