बालाघाट जिले में जनगणना के तहत 16 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) कार्य शुरू हो गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत 16 अप्रैल को कलेक्टर मृणाल मीना और जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने स्वयं ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर की। कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि आम नागरिक जनगणना पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल तक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि प्रगणकों का घर-घर सर्वे का कार्य भी सुगम हो जाएगा। विधायक और उघोगपति ने भरे फार्म प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय रहते सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। इसी क्रम में गुरुवार को विधायक अनुभा मुंजारे, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे और उद्योगपति किरणभाई त्रिवेदी ने भी सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर नागरिकों को इस अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम गोपाल सोनी, तहसीलदार मंजुला महोबिया और तहसीलदार छवि पंत सहित संबंधित प्रगणक और अधिकारी उपस्थित थे। सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया की अन्य तस्वीरें…
Source link