बांसवाड़ा के अनिल हत्याकांड में पति-पत्नी गिरफ्तार:आरोपी के सरपंच जीजा को भी पुलिस ने डिटेन किया; पूछताछ जारी




BAP नेता के भाई अनिल की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिद्धार्थ और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। SP सुधीर जोशी ने बताया कि पत्नी की भूमिका हत्या में संदिग्ध पाई गई। अनिल से मारपीट के दौरान उसने न तो विरोध किया और न ही किसी को सूचना दी। वहीं, मामले में फरार चल रहे सागबारी जिला प्रतापगढ़ निवासी सरपंच प्रकाशचंद्र निनामा और मोतीलाल को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। सरपंच प्रकाशचंद्र आरोपी सिद्धार्थ का जीजा है। अपराध को न रोकना भी मिलीभगत की श्रेणी में एसपी सुधीर जोशी के अनुसार, सिद्धार्थ ने जब अनिल के साथ मारपीट की, तब उसकी पत्नी वहीं मौजूद थी। कानूनन किसी अपराध को होते देखना और उसे न रोकना या पुलिस को सूचित न करना भी मिलीभगत की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​सरपंच की भूमिका पर संशय, पूछताछ जारी फरार चल रहे सागबारी सरपंच प्रकाश चंद्र निनामा और मोतीलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थीं। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर लिया है। बीएपी समर्थक सरपंच पर हत्या की साजिश का आरोप लगाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं पुलिस अब हिरासत में लिए सरपंच से सभी एंगल से पूछताछ करेगी। इस हत्याकांड में उसकी क्या भूमिका रही है। क्योंकि मारपीट के सरपंच प्रकाश ने ही मृतक के भाई बीएपी नेता अशोक निनामा को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *