Nakkodar Govt School Inauguration | Modern Lab, Class by MLA Mann


जालंधर के तलवन स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन।

जालंधर जिले में पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल तलवन में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब और एक अतिरिक्त कक्षा का उद्घाटन किया गया। बता दे कि यह कार्य नकोदर की विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ। हल्का नकोदर के शिक्षा समन्वयक सरदार अम

.

इसी क्रम में, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तलवान में भी एक विज्ञान लैब का उद्घाटन किया गया। विभिन्न स्कूलों में पहुंचने पर, स्कूल प्रमुखों और पूरी पंचायत ने शिक्षा समन्वयक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

संबोधित करते सरदार अमरजीत सिंह ।

संबोधित करते सरदार अमरजीत सिंह ।

मौके पर भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रिंसिपल पवन कुमार, हेड मिस्ट्रेस जसविंदर कौर, दोनों स्कूलों के चेयरपर्सन, गांव तलवन के सरपंच परमजीत सिंह समरा, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह हुंदल, शिक्षा क्रांति के सदस्य सरदार रोजर सिंह, डॉ. सरबजीत सहोता, सोहन लाल सरपंच, डॉ. मदन गिल, पार्षद रमेश कुमार सोंधी सहित तलवान नगर के सभी पंचायत गांवों के बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।

समाज की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

सरदार अमरजीत सिंह ने विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के प्रयासों से स्कूलों को मिली लैब और कक्षाओं के लिए नगर के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को आधुनिक लैब के माध्यम से पढ़ाई करने, समय के साथ कदम मिलाकर चलने और अच्छी शिक्षा प्राप्त करके देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

शिक्षा समन्वयक ने माता-पिता से विशेष रूप से शिक्षा से वंचित लड़कियों की पढ़ाई पर ध्यान देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *