व्यापारियों से 9.81 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार:10 महीने से था फरार, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा; धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी




निवाई कृषि उपज मंडी में 9.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन फर्म मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 महीने से फरार इन आरोपियों पर मंडी के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। थाना अधिकारी घासीराम ने बताया- थाना निवाई में 08 जून 2025 को घनश्याम शर्मा, आशीष शर्मा और सुशीला देवी को जयपुर से हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपी निवाई की दीनदयाल कॉलोनी के निवासी हैं और मामला दर्ज होने के बाद से फरार थे। व्यापारियों से रकम लेकर हुए फरार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कृषि मंडी के व्यापारियों से बड़ी रकम ली और बाद में धोखाधड़ी कर फरार हो गए। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही प्रभावित व्यापारियों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही थी। धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां इस धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क, लेन-देन और संभावित सहयोगियों की भी जांच में जुटी हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शंकर लाल, कांस्टेबल राजेश और गजेंद्र प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *