सर्व ब्राह्मण शक्ति संगठन ने 50 कन्याओं को कराया भोज




भास्कर संवाददाता|अशोकनगर रामनवमी के पावन पर्व पर सर्व ब्राह्मण शक्ति संगठन द्वारा शहर में भक्तिमय आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष अंजना दुबे के नेतृत्व में विश्व शांति की कामना के लिए सामूहिक कीर्तन किया गया। इस अवसर पर 50 कन्याओं का पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोज कराया गया। संगठन की सदस्यों ने कन्याओं को उपहार स्वरूप पर्स, हेयर बैंड, हेयर क्लिप, बिंदी और ब्रेसलेट वितरित किए। अध्यक्ष अंजना दुबे ने कहा कि विश्व कल्याण और शांति के लिए यह मंगल कामना की गई है। कार्यक्रम में सचिव वंदना पाराशर, कोषाध्यक्ष रीना बुधौलिया, उपाध्यक्ष रानी राजोरिया, रुचि शर्मा, मार्गदर्शिका डॉ. रजनी शुक्ला सहित लता दुबे, सरोज शर्मा और रश्मि शर्मा जैसी कई सदस्य उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *