नोखा थाने में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया- 2023 से वह एक युवक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 2023 से 6 मार्च 2026 तक लिव-इन पार्टनर ने उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। लिव-इन पार्टनर 7 मार्च 2026 को मजदूरी के लिए बेंगलुरु चला गया था। 12 अप्रैल को घर में हुई चोरी इसके बाद 12 अप्रैल 2026 को उसके घर के तीन दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। इस दौरान दो युवक वहां खड़ थे। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा काफी सामान गायब था। दोनों ने सामान चोरी करने की बात स्वीकार की और कुछ भी कर लेने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Source link