फाजिल्का बीडीपीओ दफ्तर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, फायर बिग्रेड ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा




फाजिल्का के बीडीपीओ दफ्तर में आग लगने की घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि दफ्तर के पंचायत अधिकारी के कमरे में एसी के पास अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई । हालांकि कमरे में कोई भी नहीं था । इस दौरान दफ्तर में मौजूद बीडीओ को इस बात का जब पता चला तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया । मौके पर पहुंचे विभाग ने कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया । हालांकि बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि इस दौरान कमरे में किसी के मौजूद न होने से जहां जानी नुकसान से बचाव हुआ वहीं सरकारी रिकॉर्ड का बचाव हो गया । बीडीपीओ दफ्तर में लगी आग जानकारी देते हुए सरदार लाल सिंह ने बताया कि आज उनके दफ्तर के पंचायत अधिकारी के कमरे में अचानक आग लग गई । वह अपने दफ्तर में ही मौजूद थे उनके कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया । फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू सूचना पर फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। बीडीओ ने बताया कि पंचायत अधिकारी के कमरे में AC के पास शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे आग अचानक कमरे में लगने से अफरा तफरी मच गई । बच गया बड़ा हादसा सरदार लाल सिंह ने बताया कि बताया कि कमरे में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था जब आग लगी। लेकिन गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और पंचायत अधिकारी के कमरे में पड़े सरकारी रिकॉर्ड का बचाव हो गया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *