मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में हुई है। ट्रैक्टर से बीरपुर थाना क्षेत्र के घूंघस गांव से विजयपुर थाना क्षेत्र के झारबडौदा गांव भात मांगने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला ट्रॉली के अंदर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। विजयपुर से 3 किलोमीटर पहले खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर अनबैलेंस हो गया। इससे ट्रॉली पलट गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पलटी हुई ट्रॉली को हाथों से सीधा किया घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने क्रेन का इंतजार नहीं किया। हाथों से ही पलटी हुई ट्रॉली को सीधा किया। इससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को घटनास्थल पर मौजूद गाड़ियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामनिवास रावत घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। SDM अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर है। चार लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज विजयपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। ………………………………………. यह खबरें भी पढ़ें 1. भिंड में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची की मौत भिंड के अटेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम मानसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. विदिशा के सिरोंज में बस पलटी, 25 से ज्यादा घायल विदिशा जिले के सिरोंज में गुरुवार शाम एक यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए। तिरुपति बस (MH31 DS 8368) सिरोंज से बामोरीशाला जा रही थी। घटना सिरोंज से करीब 8 किलोमीटर दूर कुरवाई रोड पर ग्राम भटोली के पास शाम 7 बजे के बाद हुई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link